Dr. Yogendrakumar Pandey

Dr. Yogendrakumar Pandey

नाम- डॉ.योगेंद्र कुमार पांडेय
जन्म :-16 फरवरी 1974
जन्म स्थान:- रायपुर, छत्तीसगढ़
शिक्षा:- उन्नीसवीं सदी के छत्तीसगढ़ के कवि श्री खंडेराव द्वारा रचित भक्तिग्रंथ राधाविनोद महाकाव्य पर पहला वृहद मौलिक शोध कार्य और उस पर छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्राध्यापक डॉ.(श्रीमती)सत्यभामा आडिल के मार्गदर्शन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर(छत्तीसगढ़) से शोध उपाधि प्राप्त।अंग्रेजी व हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि,शिक्षा तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक उपाधि।
कार्यस्थल:-
1. पूर्व में दैनिक देशबंधु एवं समवेत शिखर समाचार पत्र रायपुर के संपादकीय विभाग में कार्यरत।
2. पूर्व में आकाशवाणी के रायपुर केंद्र में युववाणी कार्यक्रम के लिए नैमित्तिक कम्पीयर( छत्तीसगढ़ी भाषा) के रूप में कार्यरत।
3. संप्रति, केंद्रीय विद्यालय संगठन में स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी के पद पर कार्यरत|वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में कार्यरत।
सृजन कर्म:-
1. लघु उपन्यास ‘बंधन प्रेम के’ वर्ष 2022
2. अभी तक दैनिक दावा, दैनिक भास्कर,देशबंधु,नवभारत,समवेत शिखर,सबेरा संकेत,आदि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 698 कहानियां,कविताएं,नाटक,एकांकी और आलेख ।
3. वर्तमान में दैनिक दावा व डिजिटल साहित्यिक प्लेटफॉर्म मातृभारती व प्रतिलिपि में नियमित लेखन।
पुरस्कार:-
1. लघु उपन्यास ‘यशस्विनी’ के लिए प्रतिलिपि सुपर लेखक अवॉर्ड्स प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान।(जनवरी 2022 में)
2. द्वितीय पुरस्कार ‘पंखुड़ियां’ काव्य संग्रह की 23 कविताएं ‘एक कविता रोज़’ प्रतियोगिता (जनवरी 2021 में) सम्मान:-श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति राजनांदगाँव द्वारा शिवनाथ रत्न पुरस्कार 2022(लघु उपन्यास ‘बंधन प्रेम के’ हेतु)
संपर्क:- गली क्रमांक 3, शिव मंदिर गली,साईं कृपा अस्पताल के पीछे, आशीर्वाद कॉलोनी, राजनांदगांव(छत्तीसगढ़)।
ई मेल: [email protected]

Books By Dr. Yogendrakumar Pandey